सुकमा। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन खत्म होने में महज दो दिन ही शेष हैं। रविवार को सुकमा जिले के गट्टापाड़ जंगलों में हुई ने मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गट्टापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सुबह नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। जंगलों के बीच दोनों ओर से गोलीबारी हुई और एक नक्सली मार गिराया।
एसपी की निगरानी में हो रही मुठभेड़
सुरक्षाबलों द्वारा हो रही मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं।








