Logo
तखतपुर के पास ग्राम नगोई बाईपास से सिर्फ आधा किलोमीटर के पहले ही किसी ने एक बोरी भरी हुई मृत मुर्गियों को बीती रात फेंक कर चला गया है। 

टेकचंद कारड़ा- तखतपुर। कुछ दिन पहले बिलासपुर में पहले बर्ड फ्लू अब इसका असर तकतपुर में भी दिखने लगा है। तखतपुर के पास ग्राम नगोई बाईपास से नगोई जाने के लिए नया बाईपास बना है। मुख्य मार्ग से सिर्फ आधा किलोमीटर के पहले ही किसी ने एक बोरी भरी हुई मृत मुर्गियों को बीती रात फेंक कर चला गया है। 

रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मरी हुई मुर्गियों को बोरी में भरा हुआ देखा और आसपास कुत्ते मुर्गियों को खा रहे थे। बर्ड फ्लू का खतरा तखतपुर में आने से मुर्गी पालन और उसके व्यापार में फर्क पड़ने लगा है। बर्ड फ्लू का असर चिकन खाने वालों पर पड़ेगा। क्योंकि, नवरात्रि के बाद लोग मुर्गी खाना पसंद करते हैं। 

मुर्गी फार्म हॉउस में मंडराया खतरा 
ऐसे में नवरात्रि के बाद ही तखतपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक में मुर्गी प्रेमियों को दहशत में ला रहा है। तखतपुर सहित आसपास क्षेत्र में लगभग चार-पांच मुर्गी फार्म हाउस है, उन पर भी अब खतरा मंडराने लगा है। 

7