देवराज दीपक- सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहाढोडा में हड़कंप मच गया। जब गेहूं की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 से 15 एकड़ में फैली गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि, किसानों के पास बचाव का कोई मौका नहीं रहा और उनकी महीनों की मेहनत पल भर में राख में तब्दील हो गई। इस घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
आग बुझाने का प्रयास जारी
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, हालांकि तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।