रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विनायक सिटी परिवार द्वारा श्री रामनवमी (राम जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में यागेन्द्र भोई द्वारा निर्मित विशेष रूप से भगवान श्री राम की 11 फुट की जीवंत रंगोली मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र बनी और सभी का मन को मोह लिया।
भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। भगवान राम लक्ष्मण एवं हनुमान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें सभी सोसाइटीवासी ने उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए। 1008 दिये से की भव्यता के साथ भगवान श्री राम एवं माता दुर्गा की विशेष महाआरती ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं भगवान श्री राम विनायक सिटी में पधारकर समस्त वातावरण को दिव्यता से आलोकित कर रहे हों।
समिति के सदस्यों ने आयोजन को बनाया सफल
इस आयोजन को सफल एवं स्मरणीय बनाने में सभी आदरणीय सदस्यों ने तन, मन एवं धन से अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। सभी के सक्रिय सहयोग, अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह के कारण यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी रूप से सम्पन्न हो सका।