विजय पांडेय- कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे की डेडलाइन में महज 3 दिन शेष हैं। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर कांकेर में 3 नक्सलियों हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। समर्पण करने वाले नक्सलियों में ACM राधिका कुंजाम, ACM संदीप कड़ियाम और PM रैनू पद्दा के नाम शामिल हैं। इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।
पुनर्वास के लिए आगे आए इन नक्सलियों 3 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। जिसमें 02 नग SLR तथा 01 नग 303 राइफल शामिल हैं। 25 मार्च से लेकर आज 28 मार्च तक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 09 माओवादी कैडरों, जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है। उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित की जाएगी।
कांकेर में 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। जिनमें ACM राधिका कुंजाम, ACM संदीप कड़ियाम और PM रैनू पद्दा के नाम शामिल हैं। pic.twitter.com/6G4HAmpAze
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 28, 2026
बस्तर आईजी ने मुख्यधारा में आने की अपील
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने विगत तीन दिनों में मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 09 माओवादी कैडरों के निर्णय का स्वागत करते हुए एक बार फिर शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई। उन्होंने कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है। उन्हें इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए।
एसपी ने दी जानकारी
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 25- 26 मार्च 2026 को कांकेर जिले के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में 06 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में आज दिनांक 28 मार्च 2026 को 03 और माओवादी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।








