IPL 2026 के दूसरे फेज में रायपुर को दो बड़े मैच मिले हैं। 10 मई को RCB vs MI और 13 मई को RCB vs KKR होगा। KKR मैच में शाहरुख खान के आने की चर्चा तेज, VIP सीटें और सुरक्षा व्यवस्था भी अपग्रेड।

रायपुर। IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी होते ही छत्तीसगढ़ की राजधानी में क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। शेड्यूल के मुताबिक 10 और 13 मई को रायपुर के शहीद वीरनारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के साथ शहर में हाई-प्रोफाइल मूवमेंट की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि हरिभूमि वेबसाइट ने शुक्रवार, 25 मार्च को  प्रकाशित रिपोर्ट में ही संकेत दे दिया था कि इसी हफ्ते IPL के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया जाएगा, जो अब सही साबित हुआ है।

कब-कौन से मैच होंगे?

  • 10 मई: RCB vs MI
  • 13 मई: RCB vs KKR
  • वेन्यू: शहीद वीरनारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर

क्या शाहरुख खान भी आएंगे?
13 मई को होने वाले KKR मैच को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आ रही है। माना जा रहा है कि KKR के मुकाबले को देखने अभिनेता शाहरुख खान रायपुर पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है।

VIP Experience होगा और शानदार
आगामी मैचों के दौरान दर्शकों के लिए वीआईपी सुविधाओं में इजाफा होने जा रहा है। गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी की सीटों में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिससे मैच देखने का अनुभव और भी शानदार हो जाएगा।

वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है, जिसके तहत गोल्ड और प्रीमियम टिकट वाली सीटों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इन श्रेणियों में मैच का लुत्फ उठा सकें। हालांकि स्टेडियम की वर्तमान बैठक व्यवस्था में नई सीटें जोड़ने की गुंजाइश काफी सीमित है, फिर भी आधा दर्जन से अधिक नई सीटों की विशेष व्यवस्था बनाने पर काम कर रहा है।

सुरक्षा और मैनेजमेंट पर खास फोकस
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मुताबिक, अप्रैल के अंत में रायपुर को दो मैचों की मेजबानी मिलने की पूरी उम्मीद है। आईपीएल का दूसरा शेड्यूल जारी होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मैनजेमेंट टीम एक बार फिर रायपुर आएगी और स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लेकर अपनी अंतिम रूपरेखा तैयार करेगी।

इस बार के आईपीएल में दर्शकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। पिछली बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए, आरसीबी प्रबंधन इस बार दर्शकों के लिए ऐसी पुख्ता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दे रहा है जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति पैदा न हो।

क्यों खास हैं ये मैच?

  • रायपुर में IPL का हाई-वोल्टेज एक्शन
  • RCB के लगातार दो मुकाबले
  • KKR मैच में सेलेब्रिटी एंगल (SRK)
  • अपग्रेडेड स्टेडियम एक्सपीरियंस