Logo
मोहला-मानपुर जिले में पुलिस और ITBP की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद। AK-47 और INSAS राइफल सहित मैगजीन मिलीं, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी।

एनिशपुरी गोस्वामी - मोहला। 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगलों में पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है।

सुबह-सुबह चला संयुक्त ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार सुबह की पहली किरण के साथ पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम कलवर कोवाचीटोला उइकाटोला के बीच के जंगलों में पहुंची। यहां की घनी झाड़ियों में नक्सली गतिविधियों के इनपुट मिलने पर यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

AK-47 और INSAS राइफल समेत बड़ा हथियार डंप बरामद
सर्च के दौरान पुलिस बल को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया बड़ा डंप मिला। इसमें 1 AK-47 राइफल, 1 INSAS राइफल, तथा संबंधित मैगजीन शामिल हैं। यह बरामदगी नक्सलियों की सक्रियता और हिंसक घटनाओं की संभावनाओं को दर्शाती है।

नक्सली डंप

एसपी ने की ऑपरेशन की पुष्टि
एसपी वायपी सिंह ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि, स्थान को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और एरिया डोमिनेशन तथा विस्तृत सर्च अभियान जारी है।

7