एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अगुवाई में नशामुक्ति केंद्र में 'नशे की होलिका दहन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशे की होलिका का दहन कर एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत की गई।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम में पारंपरिक होलिका दहन को सामाजिक चेतना से जोड़ते हुए गुटखा, शराब, सिगरेट, तंबाकू सहित विभिन्न नशे की सामग्रियों का प्रतीकात्मक दहन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक आयोजन तक सीमित न रहकर समाज, विशेषकर युवाओं में व्यसन त्याग की दृढ़ प्रेरणा उत्पन्न करना था।
नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ
आयोजन में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्र मोहला के हितग्राही एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागी बने। इस अवसर पर सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।