कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। देर रात उसने कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। इस घटना के सामने आने के बाद एसएसपी अभिषेक पल्लव ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
बताया जाता है कि, जवान पहले से ही शादी हो चुकी है लेकिन और लड़की के साथ उसका अवैध संबंध चल रहा था। जिस मामले में युवती ने कुछ दिनों पहले ही उसके खिलाफ थाने में 376 के तहत मामला दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में जवान को जमानत मिल चुकी है और अब वह ड्यूटी पर था। युवती जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी। इस बात को लेकर जवान काफी परेशान रहता था। कल देर रात विवाद होने पर उसने पहले ढाबे में, फिर पेट्रोल पंप में और फिर अपने ही घर के बाहर फायरिंग कर दी।

कवर्धा जिले में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी...देर रात उसने कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई...जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया #Chhattisgarh @KabirdhamDist @CG_Police #rifle pic.twitter.com/2dFjQhzWih
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 7, 2024

एसएसपी अभिषेक पल्लव ने किया सस्पेंड
दरसअल जवान की ड्यूटी क्वेशचन पेपर की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी। जहां से निकलकर उसने फायरिंग की है। जिसके बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इंसास रायफल भी जब्त कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कवर्धा एसएसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि, मामला संज्ञान में आते ही तत्काल जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।