संदीप करिहार- बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह और वित्त सचिव मुकेश बंसल ने आज बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर अवनीश शरण, एयरपोर्ट के नोडल और निगम आयुक्त अमित कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के इएनसी भी साथ रहे।
निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट में अधिकारियों की ली बैठक
निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव सिंह ने एयरपोर्ट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में एयरपोर्ट में अग्नि सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि, गर्मी के मौसम में समय-समय पर मॉक ड्रिल करना जरूरी है। एयरपोर्ट की जमीन सेना को ट्रांसफर करने के लिए सीमांकन का काम चल रहा है। सचिव ने जल्द ही इस काम को पूरा करने का निर्देश दिया।
बजट और एयरपोर्ट को 4 सी कैटेगरी में उन्नयन करने पर हुई चर्चा
बैठक में अधिकारियों से बजट के बारे में और एयरपोर्ट को 4 सी कैटेगरी में उन्नयन करने के बारे में भी चर्चा किया गया। 4 सी की कैटगरी में शामिल हुई तो बड़े विमानों का परिचालन भी हो सकेगा। एयरपोर्ट की खाली जमीन पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की संभावनाएं तलाशने पर भी काम किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के सीई, एसई, ईई एयरपोर्ट के अधिकारी भी मौजूद रही।
बिलासपुर- लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह और वित्त सचिव मुकेश बंसल ने बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। #bilaspur #airport #Chhattishgarh pic.twitter.com/NZA6HlvTRF
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 10, 2024










