बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला देवकर शुक्रवार को कक्षा पांचवी की छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह की शुरूवात मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। बच्चों ने मां शारदा की सुंदर वंदना प्रस्तुत की गई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष यशोदा ढीमर, प्रधान पाठक औरअन्य लोग उपस्थित थे। वहीं सभी अतिथियों को गुलाल लगाकर स्वागत किया गया है। इसके बाद कक्षा चौथी के बच्चों ने कक्षा पांचवी की सभी दीदी का गुलाल और पुष्प से स्वागत किया गया और आरती की गई।
विदाई भावुकता और सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं का हैं संगम
प्रधान पाठिका गिरिजा पटेल ने बताया कि, विदाई भावुकता और सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं का संगम है। पुरानी यादों को संजोकर नए सफर की शुरुआत की जाती है और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है। विदाई अंत नहीं होती बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक होती है। प्राथमिक स्तर की शिक्षा और अच्छी आदतें जीवन भर हमारे साथ चलती है और इस समय हमें तत्पर रहना चाहिए।
कही से भी हमें जो सीखने को मिलता है उसे सिखना चाहिए
उन्होंने ने कहा कि, हम जो कुछ भी हमें अच्छी बातें मिले उसे सीखते चाहिए। चाहे वह नैतिक शिक्षा से संबंधित बातें हो या पढ़ाई से संबंधित बातें हो। अन्य गतिविधि सभी में हमें सहभागिता देनी चाहिए। जितना हम सीखने की आदत अपने अंदर रखेंगे उतना ही हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते चले जाएंगे। हमारे अंदर की जिज्ञासा कभी भी समाप्त नहीं होगी। आप सभी ने आज तक जो भी कुछ सीखा है उसे जीवन पर्याप्त अपने जीवन में स्थान दीजिए। इस कार्यक्रम में कक्षा पहिली से पांचवी तक के बच्चों के द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसकी उपस्थित माताओं के द्वारा सराहना की गई।
बाल बैंक में अधिक राशि जमा करने वाली छात्रा को किया पुरस्कृत
प्रधान पाठिका गिरिजा पटेल ने बताया कि, बच्चों को कक्षा पहली से पांचवी सतर के अनुरूप पढ़ाई सांस्कृतिक क्षेत्र, पढ़ाई के क्षेत्र में, स्वच्छता के क्षेत्र में, उत्कृष्ट प्रदर्शन के क्षेत्र में प्रिय छात्रा अनुशासन के क्षेत्र में बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही बाल बैंक में सबसे अधिक राशि जमा करने वाली छात्रा को भी पुरस्कृत किया गया। बच्चों को पानी की बोतल परीक्षा के लिए कंपास, रबड,़ पेंसिल, कटर और पेन दिया गया। कक्षा शिक्षिका वीणा रावटे ने बच्चों को उनके आवश्यक कागजात रखने के लिए फाइल प्रदान किया गया है। सभी बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में यशोदा ढीमर रुक्मणी ढीमर रोहिणी पटेल द्रौपदी रमौतिन साहू, पुष्पा साहू, माहेसिया निषाद, वीणा रावटे, प्रियंका साहू साला परिवार के बच्चे उपस्थित रहे। प्रधान पाठक ने उपस्थित सभी पालकों का आभार व्यक्त किया एवं शाला में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने के लिए आग्रह भी किया।