अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विकास में कारगर योजनाओं, विकास कार्यों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं मंथन के लिए हरिभूमि आईएनएच द्वारा जिला संवाद का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरिभूमि आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों और विपक्ष के नेताओं से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सरगवां द पैलेस रिसॉर्ट में दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो, विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के साथ ही विपक्ष से प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, कांग्रेस नेता द्वितेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी गुप्ता शामिल होंगे।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में पिछले दो सालों में किए गए विकास कार्यों, घोषणापत्र में किए गए वादों सहित ज्वलंत मुद्दों पर मंथन होगा।कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक व जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जेके सिंह, शिक्षाविद सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. वीके वर्मा, इतिहासकार व लेखक गोविन्द शर्मा, नशामुक्ति के लिए अभियान चलाने वाले समाज सेवी मंगल पाण्डेय से भी सामाजिक मुद्दों को लेकर बात होगी। वहीं जिले के कलेक्टर अजीत वसंत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल से प्रशासनिक स्थिति, जिले की कानून व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
समाजसेवियों का सम्मान
इस कार्यक्रम में समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले सामजसेवियों, कवियों व अन्य विशिष्ट जन को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में एमआरएम हॉस्पिटल के संचालक नरेंद्र सिंह टुटेजा, महावीर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुधांशु किरण, एसआरएस हॉस्पिटल के संचालक हर्षप्रीत सिंह टुटेजा, समाज सेवक अभय साहू, श्योर स्माइल डेंटल हॉस्पिटल के संचालक अनुज दुबे, समाज सेवक दिनेश पाण्डेय, सरगवां द पैलेस रिसॉर्ट के प्रणेशतिवारी, साहित्यकार डॉ. पुष्पा सिंह, साहित्यकार प्रकाश कश्यप को सम्मानित किया जाएगा ।