धरसीवाँ विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा रविवार को ग्राम मुरा बंगोली में भक्त माता कर्मा की जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

धरसीवाँ। छत्तीसगढ़ के धरसीवाँ विधानसभा के ग्राम मुरा बंगोली में भक्त माता कर्मा की जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि माता कर्मा केवल साहू समाज की आराध्य नहीं हैं, बल्कि वे पूरी मानवता के लिए भक्ति और साहस की प्रतीक हैं। माता कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि ईश्वर भी भक्त के अधीन हो जाते हैं। उन्होंने सिखाया कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। जिस तरह उन्होंने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी खिलाई, वह इस बात का प्रमाण है कि अगर भक्ति सच्ची हो, तो ईश्वर को भी भक्त के वश में होना पड़ता है, अपन संस्कृति, अपन चिनहारी'। माता कर्मा ने हमें अपनी जड़ों से जुड़ना सिखाया। आज के इस दौर में हमें अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, अपनी परंपराओं और अपनी बोली-भाखा पर गर्व होना चाहिए। जो समाज अपनी संस्कृति भूल जाता है, वह अपना अस्तित्व भी खो देता है।

साहू समाज ने परंपराओं को सहेज कर रखा 
उन्होंने साहू समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज न केवल अपनी परंपराओं को सहेज कर रखे हुए है, बल्कि शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।हमें नशापान और सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर एक स्वस्थ समाज की नींव रखनी है। समाज की असली उन्नति तब होगी जब हमारा हर बेटा और बेटी हाथ में किताब थामेंगे। आज हम सब मिलकर यह प्रण लें कि माता कर्मा के बताए सत्य, भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करना ही माता के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।  उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि माता कर्मा का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के हर किसान और नागरिक पर बना रहे। 

विधायक ने साहू समाज भवन में शेड निर्माण कराने की घोषणा 
इस अवसर पर विधायक ने साहू समाज भवन में शेड निर्माण कराने की घोषणा किए जिस पर सामाजिक पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से भेंट कर गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित साहू समाज के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।