रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को राज्य पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए चंदखुरी पहुंचे। जहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कौशिल्या माता मंदिर में दर्शन किया। दर्शन के बाद मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, पश्चिम एशिया की स्थिति का प्रभाव पूरे विश्व में पड़ा है। ऑयल, गैस, फर्टिलाइजर की आपूर्ति जैसी है, वैसी रहेगी। हम बैठक कर गैस एजेंसी, फर्टिलाइजर वालों से बात किए हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी संपर्क हुआ है। किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। नैनो डीएपी नैनो यूरिया का स्टॉक हम लोग यहां रखेंगे।
BJP प्रदेशभर में गांव चलो अभियान चलाएगी। इस पर सीएम श्री साय ने कहा कि, हमारी पार्टी हमेशा लोगों के बीच खड़ी रहती है। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। उस दिन से 14 अप्रैल तक संगठन के लोग गांव जाएंगे। गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। पार्टी की रीति- नीति, सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।
अंबिकापुर से दिल्ली, कोलकाता की फ्लाइट शुरू होगी
छत्तीसगढ़ में फ्लाइट विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि, आज अंबिकापुर से दिल्ली, कोलकाता की फ्लाइट शुरू होगी। कल रात में बिलासपुर से भी नाइट लैंडिंग टेक ऑफ शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में वायु सेवाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। चंदखुरी में श्रीराम की नई मूर्ति पर CM विष्णुदेव साय ने कहा कि, मूर्ति बनकर आ गई है, मुहूर्त में स्थापना होगी। जल्द ही शुभ मुहूर्त देखकर स्थापित की जाएगी।
नक्सलमुक्त भारत पर संसद में होगी चर्चा
नक्सलमुक्त भारत को लेकर संसद में आज चर्चा पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ का ही ज्यादा जिक्र होगा। भारी मात्रा में नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में बचा हुआ था। चार दशक तक नक्सलवाद विकास में रोड़ा बना हुआ था। उसको समाप्त करने में हम सफल हो रहे हैं।