विधायक रिकेश सेन की सक्रियता से बौखलाए राजनीतिक विरोधियों द्वारा रची जा रही एक गहरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इसकी जानकारी ​8 मार्च को वे लाइव देंगे।

​भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की सक्रियता से बौखलाए राजनीतिक विरोधियों द्वारा रची जा रही एक गहरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिसकी विस्तृत जानकारी भिलाइयंस को कल दोपहर विधायक रिकेश सेन लाइव देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दो वर्षों से विधायक की स्वच्छ छवि को धूमिल करने और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने के सुनियोजित षड्यंत्र को लेकर पूर्व भाजपा कार्यकर्ता जय प्रकाश यादव (कोसा नगर, भिलाई) ने वीडियो जारी कर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

रेप और महादेव सट्टा जैसे झूठे आरोपों की तैयारी
​जय प्रकाश यादव ने स्वीकार किया है कि शहर के कुछ रसूखदार नेता और कार्यकर्ता विधायक रिकेश सेन के बढ़ते कद से डरे हुए थे। उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य खतरे में नजर आ रहा था, जिसके चलते विधायक को बलात्कार, महादेव ऑनलाइन सट्टा और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में झूठा फंसाने की साजिश रची गई। ​जय प्रकाश ने बताया कि उन्हें स्वयं एक 'कठपुतली' की तरह इस्तेमाल किया गया ताकि वे विधायक के खिलाफ झूठी बयानबाजी और अफवाहें फैला सकें।

​साक्ष्य के साथ बेनकाब होंगे चेहरे
खुलासे में बताया गया है कि इस षड्यंत्र में शामिल नेताओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो क्लिप और व्हाट्सएप चैट के पुख्ता प्रमाण मौजूद हैं। जय प्रकाश यादव ने स्पष्ट किया है कि वे इन सभी दस्तावेजों वाली फाइल मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे ताकि षड्यंत्रकारियों के चेहरे जनता के सामने आ सकें। अपने वीडियो संदेश में जय प्रकाश ने विधायक रिकेश सेन से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगते हुए कहा कि ईमानदार व्यक्ति को झूठी साजिशों में फंसाना सबसे बड़ा पाप है। रिकेश सेन वैशाली नगर में जो विकास कार्य कर रहे हैं, उसे देखकर मेरा अंतर्मन जाग गया। अपनी पार्टी (भाजपा) के साथ गद्दारी करने वालों का साथ देना गुनाह है, इसलिए मैं अब सच के साथ खड़ा हूँ।

​8 मार्च को होगा जनता के बीच लाइव होंगे रिकेश सेन
​इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक रिकेश सेन ने चुप्पी तोड़ते हुए आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। षड्यंत्रकारियों के नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए वे स्वयं जनता के बीच उपस्थित होंगे। रविवार, 8 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे, दशहरा मैदान शांति नगर भिलाई में रिकेश सेन लाइव होकर न केवल इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करेंगे। बल्कि उन सभी नामों को उजागर करेंगे जो पर्दे के पीछे रहकर वैशाली नगर के विकास को रोकना चाहते हैं।

जयप्रकाश यादव वाट्सएप कालिंग कर दी जानकारी 
इस पूरे मामले पर जयप्रकाश यादव ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को वाट्सएप कालिंग कर सम्पूर्ण जानकारी और साक्ष्य के साथ सभी नामों का खुलासा करते हुए क्षमा मांगी है।