Logo
भिलाई की श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा 10 वर्षों से आयोजित होली उत्सव इस वर्ष 2 मार्च को श्याम भजन, फागण गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

भिलाई। श्री अग्रसेन सेवा समिति औद्योगिक क्षेत्र भिलाई पिछले एक दशक से होली का उत्सव बड़ी आस्था और उत्साह के साथ मनाती आ रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, श्याम भजनों और फागण गीतों से सजे भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। 2 मार्च 2026 को राजनांदगांव के कलाकार अभिषेक और राहुल प्रस्तुति देंगे।

10 वर्षों से जारी सांस्कृतिक परंपरा
समिति वर्ष 2017 से लगातार होली महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। 2017 में जयपुर के कलाकारों द्वारा राजस्थानी संगीत और नृत्य का विशेष कार्यक्रम हुआ था।

छत्तीसगढ़ी लोकगीत और राजस्थानी श्याम भजनों का संगम
वर्ष 2024 का होली उत्सव सांस्कृतिक रंगों से भरा हुआ था, जिसमें मंच पर छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति और राजस्थानी भक्ति संगीत का सुंदर मेल दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की सुरीली प्रस्तुतियों से हुई, जिनमें पारंपरिक देसी वाद्ययंत्रों की धुनों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। 2024 का यह कार्यक्रम इलाके में बेहद चर्चित रहा और बड़ी संख्या में परिवारों ने शामिल होकर संगीत, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत अनुभव लिया।

श्याम भजन, राधा-कृष्ण की झांकी और दिव्य मंच
साल 2025 का होली आयोजन एक स्तर और ऊपर था, जिसमें भक्ति, कला और मंचन का अद्भुत संयोजन देखने को मिला। इस वर्ष कार्यक्रम का केंद्रबिंदु रहा राधा-कृष्ण की भव्य झांकी। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को आध्यात्मिक दुनिया में ले गया। इसके साथ ही मंच पर श्याम भजनों की श्रृंखला ने पूरे वातावरण को भक्ति रस में रंग दिया। 2025 का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिकता से भरा था बल्कि दृश्य प्रस्तुति और कला के स्तर पर भी अत्यंत सफल रहा। यह परंपरा इस वर्ष भी उसी उत्साह के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

 

2026 का आयोजन- श्याम भजन और फागण गीतों का संगम
अग्रवाल समाज औद्योगिक क्षेत्र के परिवार के सदस्यों द्वारा आपसी भाईचारा और सहयोग से इस वर्ष भी होली दहन का कार्यक्रम पूर्वर्ष की भांति बड़ी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समिति के निर्देश में दिनेश लोहिया और राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस वर्ष राजनांदगांव के कलाकार अभिषेक और राहुल श्याम भजन और फागण गीतों की प्रस्तुतियों से उत्सव को रंगीन बनाएंगे।

holika

होलिका दहन कार्यक्रम
2 मार्च 2026, सोमवार

  • डांडा रोपण- डांडा रोपण की पूजा सुबह 6:30 बजे कर दी गई है
  • होलिका पूजन- सुबह 9:00 बजे से शाम 5:50 बजे तक
  • होलिका उत्सव- रात 8:00 बजे से
  • होलिका दहन- रात 12:00 बजे
holika dahan

उत्सव स्थल और आयोजन समिति

  • स्थान: हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा के बाजू (अनिल कैटरर्स)
  • आयोजक: श्री अग्रसेन सेवा समिति, औद्योगिक क्षेत्र भिलाई
  • समिति से जुड़े क्षेत्र: हाउसिंग बोर्ड, आम्रपाली सोसायटी, श्रीराम हाइट्स, जामुल, कुरूद, जवाहर नगर, कैलाश नगर
5379487