बतौली में कृषक उन्नति योजना के तहत 5388 किसानों को लगभग 24 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि वितरित की गई।

आशीष कुमार- बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के बतौली के मंगल भवन में कृषक उन्नति योजना आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौली के 5388 किसानों को लगभग 24 करोड़  रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित की गई। राशि मिलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नानमणि पैंकरा, भाजपा के वरिष्ठ अशोक गुप्ता, जीतेश्वर पाठक, विधायक प्रतिनिधि रज्जू राम,मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महामंत्री ललिता तिर्की, विश्वनाथ यादव, चूड़ामणि दास,विंदेश्वरी पैंकरा, नवीन गुप्ता ,कलमू लकड़ा, पूनम गुप्ता, अभय प्रकाश, बीजेपी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं सहित जिला सहकारी समितियों के प्रबंधक, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कृषि विभाग द्वारा अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर वंदना किया गया जिसके पश्चात कृषि विभाग द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात बतौली भाजपा के किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय यादव के दुखद निधन पर सबके द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। जिनका हाल ही में सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया है। मंच का संचालन उमेश गुप्ता ,लव गुप्ता के द्वारा किया गया।

अतिथियों ने मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा कर रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित कर सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह योजना किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित किसानों को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सहायता राशि प्राप्त होने से किसानों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।