एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। जिले के अंबागढ़ चौकी में पेट्रोल पंप व्यवसायी की शिकायत से शुरू हुई 1.49 लाख रुपए की ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ठंगी मामले की जांच और गिरफ्तारी ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को एक ऐसे नेटवर्क तक पहुंचा दिया, जिसकी डोर कर्नाटक, उत्तराखण्ड, गुजरात से लेकर नेपाल तक जुड़ी हुई है।
इस ठगी के बड़े मामले में फर्स्ट चैनल वन के 6 आरोपी हिरासत में लिए गये हैं। पुलिस ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि, यह गिरोह पूरे देश भर से करोड़ों रुपए की ठगी करता रहा है। मुख्य आरोपियों की भी आगे गिरफ्तारी के संकेत मिले हैं।
9 नवंबर से 6 दिसंबर के की गई ठगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए एसपी वायपी सिंह ने बताया कि, प्रार्थी कुनाल अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 14 गंज लाइन अंबागढ़ चौकी ने थाना अम्बागढ़ चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, 9 नवंबर से 6 दिसंबर के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल नंबर के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर पंजाब नेशनल बैंक एवं एचडीएफसी बैंक खातों से कुल एक करोड़ उन्चास लाख पचास हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
समन्वय पोर्टल से कई शिकायतों की जानकारी मिली
रिपोर्ट पर अपराध धारा 318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं आई4सी समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित खातों से एक से अधिक शिकायतें पाई गई, जिस पर प्रकरण में धारा 317 (4) बीएनएस भी जोड़ी गई। तथा तकनीकी विशलेषण के आधार पर पाया गया कि आरोपी के द्वारा प्रार्थी से 5 विभिन्न खातो में पैसा डलवाकर उन पैसो को अन्य खातो में ट्रासफर करके चेक के माध्यम से एवं एटीएम के माध्यम से पैसा निकासी किया गया है जिस आधार पर बैंक के खाता धारकों एवं मोबाईल नंबर धारकों की लगातार पतासाजी की गई।
कई राज्यों में मिली लोकेशन
जांच के दौरान आरोपियों का लोकेशन रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड अहमदाबाद, राजकोट, सूरत में प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। टीम के द्वारा तकनीकी विशलेषण कर उक्त राज्यो में रेड कार्यवाही कर 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। पुछताछ पर आरोपियो का सम्पर्क काठमान्डू नेपाल के लोगो से होना और उनके साथ मिलकर प्रार्थी के साथ ठगी किया जाना पता चला है। अपराध में संलिप्तता पुख्ता होने पर सभी आरोपियों को स्थानीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रॉजिट रिमांड प्राप्त कर कड़ी सुरक्षा में मोहला मानपुर अंबागढ चौकी लाया गया आरोपियों के नेपाल कनेक्शन के संबंध में आगे विस्तृत विवेचना जारी है।
इन आरोपियों को लिया गया हिरासत में
मनोज कुमारजी पिता ईश्वरीह आईया उम्र 27 साल साकिन कोडप्पा लेआउट जिला बैगंलोर कर्नाटक, सनातन मंडल पिता स्वः जितरंजन मंडल उम्र 32 साल साकिन ग्राम रजपुरा नंबर 2 थाना गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखड़,योगेन्द्र सिंह पिता शंकर लाल उम्र 25 साल साकिन दिनेशपुर थाना दिनेशपुर उधम सिंह नगर,आरोपी युसुफ संधवानी, पिता शाहबुद्दीन संधवानी, उम्र 21 वर्ष, साकिन जिला राजकोट, गुजरात, राहुल गुप्ता पिता बंशीलाल गुप्ता उम्र 26 साल साकिन ग्राम माधोपुरा जिला अहमदाबाद गुजरात। गौतम भाई बागड़ा पिता केसुभाई बागड़ा उम्र 20 साल साकिन हरिदर्शन सोसाईटी श्रमरेज जिला सूरत गुजरात। विभिन्न कम्पनियों के 07 नग मोबाईल और 10 सिम कार्ड विभिन्न बैंको के चेक बुक, पासबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।
चार राज्यों में पहुंची पुलिस
2 जनवरी को अंबागढ़ चौकी निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी कुनाल अग्रवाल के शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अधीक्षक वायपी. सिह के निर्देश में एडिशनल एसपी चिराग जैन के नेतृत्व में निरीक्षक बृजेश सिंन्हा,साईवर क्राइम प्रभारी राजीव तिवारी, अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी अश्वनी राठौर की टीम ने ठगी की रकम को ट्रैक किया, जिसमे पाया गया कि रुपये पंजाब नेशनल बैंक ,HDFC Bank के जरिए अलग-अलग खातों में भेजे गए थे रकम परत दर परत ट्रांसफर की गई चेक से निकासी एटीएम से कैश विड्रॉल कर आगे नेपाल कनेक्शन तक भेज दिया गया। आरोपियों को आंध्रप्रदेश ,गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र में तफ्तीश कर हिरासत में लिया गया है।