रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के हजारों युवा इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार अनुमान है कि राज्य को 1100 से 1300 पद मिल सकते हैं, जिससे युवाओं के चयन की संभावना और बढ़ जाएगी।
अंतिम तिथि 1 अप्रैल
अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है।
CEE परीक्षा की तारीख घोषित
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में किया जाएगा। CEE क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा।
छत्तीसगढ़ से लगातार बढ़ रहा पंजीकरण
पिछले तीन वर्षों में राज्य के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साह में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वर्षों के पंजीयन और पद आवंटन-
- 2023-24: 14,153 पंजीयन - 895 पद
- 2024-25: 19,355 पंजीयन - 731 पद
- 2025-26: कुल 28,547 पंजीयन
- 2026-27: अनुमानित 1100-1300 पद मिलने की संभावना
इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय सेना में अवसर बढ़ने के साथ युवाओं का रुझान लगातार मजबूत हो रहा है।
अब अग्निवीर भर्ती और भी खास
इस बार पंजीकरण संख्या बढ़ने के अनुमान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में युवा तैयारी में भी अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। सेना की ओर से भी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।








