संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 13 हाथियों का दल मैनपाट के ग्राम डांडकेशरा के नजदीक पहुंचा। गांव के पास हाथियों का दल पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है और लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। यह घटना मैनपाट वन परिक्षेत्र की है।
वन विभाग ने हाथियों से दूर रहने की अपील
वन विभाग हाथियों के दल की निगरानी में जुट गया है। वहीं लोगों से अपील भी की है कि, हाथियों के पास जाना खतरनाक हो सकता है इसलिए उनसे दूर रहें।










