Bihar MLC Election: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। गुरुवार को MLC निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा ही इशारा किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा कि सब चीज के बारे में खबर मिलेगी..। इस दौरान CM से मंत्रिमंडल बिस्तर और सीट शेयरिंग के बारे पूछा गया तो सब ठीक है। जल्द ही आप लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।
#WATCH पटना: NDA में सीट बंटवारे और बिहार कैबिनेट विस्तार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "सब जल्द हो जाएगा...सब चीज के बारे में खबर मिलेगी..." pic.twitter.com/6PZMg1JvFo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 202428 जनवरी से मंत्रिमंडल विस्तर का इंतजार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देकर NDA गठबंधन की सरकार बनाई थी। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ ही एक भाजपा विधायक, तीन जनता दल यूनाईटेड और एक-एक हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-निर्दलीय ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा है।










