Logo
r ashwin dhoni csk controversy: चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग-11 को लेकर अपने यू-ट्यूब चैनल पर चर्चा कर विवादों में फंसे आर अश्विन का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो धोनी पर बात करने को लेकर एक पैनलिस्ट को चुप कराते नजर आए।

r ashwin dhoni csk controversy: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई हलचल अब बड़ी बहस बन चुकी है। भारतीय स्पिनर अश्विन, जो अब क्रिकेट से ज्यादा यूट्यूब और सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं, इन दिनों अपने चैनल को लेकर विवादों में हैं। IPL 2025 में CSK की प्लेइंग इलेवन और खासतौर पर अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद के सेलेक्शन को लेकर पूर्व RCB एनालिस्ट प्रसन्ना अगोरम ने सवाल उठाए थे। यह बात इतनी बढ़ी कि खुद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई देनी पड़ी।

फ्लेमिंग ने सीधा कहा था, 'मुझे नहीं पता कि उसका (Ashwin का) चैनल भी है। ये सब मेरे लिए गैरजरूरी है।' इसके बाद अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐलान किया था कि अब IPL 2025 खत्म होने तक CSK से जुड़ी कोई बात या मैच एनालिसिस चैनल पर नहीं की जाएगी।

हाल ही में अश्विन के एक वीडियो में एक पैनलिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी और CSK की लीडरशिप की तारीफ करते हुए कुछ बातें कही थीं, जिस पर अश्विन ने तुरंत रिएक्ट किया और कहा- श्श्श...श्श्श...जब पैनलिस्ट ने कहा कि वो तो बस दर्शक के तौर पर बात कर रहे, तो अश्विन ने साफ कर दिया कि मैंने राजस्थान रॉयल्स (RR) में रहते हुए भी कभी अपनी टीम पर बात नहीं की।

अश्विन का कहना साफ है कि चाहे वो CSK हो या RR, फ्रेंचाइज़ी टीम के मामलों पर सार्वजनिक मंचों पर चर्चा नहीं की जानी चाहिए। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि खिलाड़ियों के निजी यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया एक्टिविटी टीम मैनेजमेंट को किस हद तक प्रभावित कर सकती है। 

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगलाा मुकाबला इस रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। CSK ने 7 मैच में से 2 जीते और 5 गंवाए हैं। 

(प्रियंका)

5379487