MS Dhoni Injury: एमएस धोनी की चोट के कारण उनकी वापसी अप्रैल के अंत तक टल सकती। चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती 5-6 मैचों में उनके बिना खेलना पड़ सकता। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा मैच भी मिस होने की संभावना।

MS Dhoni Injury: आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि धोनी सिर्फ 2 हफ्ते के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक उनकी वापसी अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले मुश्किल लग रही। इसका मतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती चरण में बड़ा झटका लग सकता।

रिपोर्ट के अनुसार, 44 साल के धोनी को ट्रेनिंग के दौरान काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) हुआ था। इसके बाद वह टीम के साथ यात्रा करने की बजाय चेन्नई में ही रिहैब कर रहे। पहले माना जा रहा था कि वह सिर्फ शुरुआती 2 हफ्तों के मैच मिस करेंगे, लेकिन अब संकेत हैं कि उनकी गैरमौजूदगी लंबी खिंच सकती।

धोनी की वापसी अप्रैल के आखिर में होगी
अगर नई टाइमलाइन सही साबित होती है, तो धोनी कम से कम 5 मैच मिस कर सकते। इसमें 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला भी शामिल हो सकता। यह बदलाव CSK के लिए काफी अहम है, क्योंकि दो हफ्ते की धोनी की गैरहाजिरी को मैनेज करना आसान था, लेकिन अप्रैल के अंत तक बाहर रहना टीम की रणनीति पर बड़ा असर डाल सकता।

धोनी पिछले सीजन से ही फिटनेस से जूझ रहे
धोनी पिछले कुछ सीजन से फिटनेस से जूझते रहे हैं और बल्लेबाजी में भी उनका रोल सीमित हो गया था। ऐसे में टीम पहले से ही एक ट्रांजिशन फेज में थी। अब उनकी लंबी गैरमौजूदगी चेन्नई सुपर किंग्स को अपने नए खिलाड़ियों और लीडरशिप पर ज्यादा भरोसा करने के लिए मजबूर कर सकती।

टीम मैनेजमेंट के अनुसार, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभाल सकते हैं जबकि कप्तानी का दबाव ऋतुराज गायकवाड़ पर रहेगा। कोच स्टीफन फ्लेमिंग और सीनियर खिलाड़ी भी इस दौर में टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाएंगे।

धोनी की गैरमौजूदगी सिर्फ एक खिलाड़ी की कमी नहीं है, बल्कि टीम के अनुभव और रणनीति पर भी असर डालती है। उनके मैदान पर होने से जो आत्मविश्वास टीम को मिलता है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

फिलहाल CSK के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह इस शुरुआती झटके को कैसे संभालती है। अगर धोनी अप्रैल के आखिर में ही लौटते हैं, तो टीम को बिना अपने सबसे बड़े स्टार के सीजन की मजबूत शुरुआत करनी होगी।