Logo

LIVEMI vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को दिया 221 का टारगेट, अजिंक्य-रघुवंशी की फिफ्टी; शार्दुल ठाकुर को 3 विकेट

MI vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को दिया 221 का टारगेट, अजिंक्य-रघुवंशी की फिफ्टी; शार्दुल ठाकुर को 3 विकेट

MI vs KKR IPL 2026 Live score updates: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा। मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर, ए गजनफर और शरफेन रदरफोर्ड डेब्यू कर रहे। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन ने पारी की शुरुआत की ओर इस जोड़ी ने पहले 5 ओवर में 68 रन कूट डाले। 

MI ने 2012 के बाद से IPL सीज़न का अपना पहला मैच नहीं जीता। दूसरी ओर, KKR ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 12 मैचों में से केवल दो जीते हैं- एक 2012 में और दूसरा 2024 में। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए खुद को मजबूत मानने की अपनी वजहें हैं। 

दोनों ही टीमें खिलाड़ियों की फिटनेस और चोट से जूझ रही। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास तो अपने फ्रंटलाइन गेंदबाज ही नहीं हैं। हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो चुके। आकाश दीप भी बाहर हैं और मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश के कारण उन्हें हटाना पड़ा। इसके बाद मथिशा पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में मुंबई के खिलाफ अच्छे गेंदबाजों को चुनना केकेआर के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मुंबई की गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। मिचेल सैंटनर पहला मैच नहीं खेलेंगे। 

20:41 PM(42 minutes ago )

केकेआर को तीसरा झटका, MI की वापसी 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ब्रेक के बाद बड़ा विकेट गंवाया। अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर आउट हुए।  उन्हें शार्दुल ठाकुर ने चलता किया। यह उनका तीसरा विकेट है। 

20:38 PM(45 minutes ago )

रणनीति बनाने का समय | ब्रेक

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी
kkr vs mi match news
 

20:24 PM(60 minutes ago )

रहाणे की 27 गेंद में फिफ्टी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंद में ठोकी फिफ्टी।  उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। स्कोर- 120-2(10)

20:17 PM(1 hour ago )

केकेआर को दूसरा झटका, शार्दुल को विकेट 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कोलकाता नाइट राइडर्स को नौवें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया। शार्दुल ठाकुर ने कैमरून ग्रीन को भेजा पवेलियन। शार्दुल की यह दूसरी सफलता है। स्कोर- 110/2 (9)

20:12 PM(1 hour ago )

केकेआर का शतक 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कोलकाता नाइट राइडर्स के 7.5 ओवर में 100 रन पूरे। अजिंक्य रहाणे फिफ्टी के करीब।

20:06 PM(1 hour ago )

पॉवरप्ले के बाद स्कोर- 78-1

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पॉवरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे का साथ देने आये हैं कैमरून ग्रीन। 

19:59 PM(1 hour ago )

कोलकाता को लगा पहला झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कोलकाता नाइट राइडर्स को छठे ओवर में फिन एलन (37 रन / 17 गेंद ) की तूफानी पारी का अंत हुआ। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। 

19:55 PM(1 hour ago )

केकेआर की तूफानी फिफ्टी 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कोलकाता नाइट राइडर्स को रहाणे-एलन ने तूफानी शुरुआत दी है। चौथे ओवर में टीम का स्कोर 57 रन।  हार्दिक पांड्या के ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 26 रन कूटे। 

19:11 PM(2 hours ago )

MI vs KKR Live score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 फिन एलन*, 2 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3 कैमरून ग्रीन*, 4 अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर) 5 रिंकू सिंह, 6 रमनदीप सिंह, 7 अनुकूल रॉय, 8 सुनील नरेन*, 9 वैभव अरोड़ा, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 ब्लेसिंग मुजरबानी*। 

 इम्पैक्ट सब्स: मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल

19:10 PM(2 hours ago )

MI vs KKR Live score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

मुंबई इंडियंस: 1 रोहित शर्मा, 2 रयान रिकल्टन* (विकेट कीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 5 शेरफेन रदरफोर्ड*, 6 नमन धीर, 7 शार्दुल ठाकुर 8 मयंक मार्कंडे, 9 एएम गजनफर*, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 ट्रेंट बोल्ट*। 

इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

18:58 PM(2 hours ago )

MI vs KKR Live score: 3 खिलाड़ियों का मुंबई के लिए डेब्यू हो सकता

Posted by: सौरभ मिश्रा

KKR के खिलाफ MI के डेब्यू के लिए तीन खिलाड़ी लाइन में हैं, जिसमें अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर एएम ग़ज़नफ़र, शेरफ़ान रदरफ़ोर्ड और शार्दुल ठाकुर को कैप दी गई है।

18:46 PM(3 hours ago )

MI vs KKR Live score: आईपीएल 2026 में आज मुंबई और कोलकाता की टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। 

7