Logo
IND vs NAM T20 WC 2026: भारत ने T20 विश्व कप 2026 में नामीबिया को 93 रनों से हराकर ग्रुप A में टॉप स्थान हासिल किया। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक, वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत। अब नजरें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर।

भारत ने गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 93 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एसोसिएट टीम को पूरी तरह पछाड़ दिया।

कैसे मिली भारत को बड़ी जीत?
भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेली। दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़े। पांड्या ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और सिर्फ 116 रन पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पांड्या को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गेंदबाजों का कमाल
भारतीय स्पिनरों ने खास तौर पर कहर बरपाया। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को उलझाकर मैच पूरी तरह भारत की झोली में डाल दिया। वरुण ने 3 विकेट चटकाए। हार्दिक पंड्या और अक्षरपटेल ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा बुमराह, शिवम और अर्शदीप को 1-1 विकेट लिए। तेज गेंदबाजों ने भी शुरुआती झटके देकर नामीबिया की कमर तोड़ दी।

रिकॉर्ड और उपलब्धियां

  • यह इस टूर्नामेंट में भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही।
  • टी20 विश्व कप में भारत की यह लगातार 10वीं जीत है।

भारत की प्रमुख पारियां

  • ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन (6 चौके, 5 छक्के) की तूफानी पारी खेली।  
  • हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन की उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली।  
  • तिलक वर्मा ने 25 रन, शिवम दुबे ने 23 रन और संजू सैमसन ने 22 रन बनाए।

नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उन्होंने ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और एक अन्य बल्लेबाज को आउट किया। 

मैच के महत्वपूर्ण मोमेंट

  • 19वें ओवर में भारत ने 3 विकेट गंवाए। इरास्मस की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या (52) कैच आउट हुए, फिर शिवम दुबे (23) रनआउट हुए और अक्षर पटेल (0) भी पवेलियन लौट गए।  
  • 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 5वें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी की। इस ओवर में 16 रन बने, जिसमें पंड्या ने छक्का और दो चौके लगाए।  
  • 15वें ओवर में शिवम दुबे ने 107 मीटर का विशाल छक्का जड़ा, जबकि हार्दिक पंड्या ने भी छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 24 रन आए।

ग्रुप A में टॉप पर भारत
इस जीत के साथ भारत ग्रुप A में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है और उसने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। अब सबकी निगाहें रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं।

ग्रुप-A पॉइंट्स टेबल

t20 world cup 2026 points table grop a
t20 world cup 2026 points table grop a

भारत की प्लेइंग XI
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया की प्लेइंग XI
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), ट्रम्पेलमैन, क्रूगर, शोल्ट्ज, शिकोंगो, हींगो।

IND vs NAM T20 WC 2026 Live Updates

भारत को लगा पहला झटका। संजू सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में 3 छक्के और एक चौका लगाया। 

भारत का स्कोर: 35-1(3)

ईशान ने एक ओवर में ठोके 4 छक्के, छठे ओवर में बनाए 28 रन 


India vs Namibia: भारत ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। ईशान किशन की 20 गेंद में फिफ्टी।  तिलक वर्मा 13 रन पर नाबाद हैं। 
भारत का स्कोर: 86-1(6)

India vs Namibia:  भारत का दूसरा विकेट गिरा
ईशान किशन 24 गेंद पर 64  रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए, इसमें से 4 छक्के एक ही ओवर में  लगाए। उनकी जगह क्रीज पर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।  

भारत का स्कोर: 105/2 (8)

India vs Namibia:  भारत का तीसरा विकेट गिरा
कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए।  उनकी जगह क्रीज पर पर हार्दिक पंड्या आए हैं।
भारत का स्कोर: 122-3 (11)

20वें ओवर सिर्फ 3 रन बने, 2 विकेट गिरे 
नामीबिया के जेजे स्मिट ने शानदार ओवर डाला। इस ओवर में भारत ने सिर्फ 3 रन बनाए, लेकिन दो महत्वपूर्ण विकेट गंवाए।  रिंकू सिंह 1 रन बनाकर कैच आउट हुए (जेरार्ड इरास्मस के हाथों)।  
अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए।

भारत 15 ओवर तक मजबूत स्थिति में था, लेकिन अंतिम ओवर में नामीबिया ने वापसी करते हुए भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। अंततः भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए।  

5379487