RCB vs DC, ipl 2025: आईपीएल 2025 का 46वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (rcb) और दिल्ली कैपिटल्स (dc) के बीच खेला गया। इसमें आरसीबी ने डीसी को 6 विकेट से रौंद दिया। एक वक्त लग रहा था कि मैच पर दिल्ली ने पकड़ बना ली है। 26 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद विराट कोहली रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, लेकिन क्रुणाल पांड्या हारी बाजी पलट दी। 47 गेंद पर 73 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है।
आरसीबी के गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार के 3-33, जोश हेजलवुड के 2-36 और क्रुणाल तथा सुयश शर्मा के दमदार प्रदर्शन की बदौलत डीसी 162 रन ही बना सकी। 20 ओवर में 163 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आरसीबी ने महज 26 रन के भीतर की अपने तीन विकेट खो दिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लेकिन, क्रुणाल ने 47 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली कर डीसी की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पांड्या को दूसरे छोर पर विराट कोहली का भी अच्छा साथ मिला। कोहली ने 47 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। टिम डेविड ने पांच गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर आरसीबी को जीत दिलाई।
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore संक्षिप्त स्कोर कार्ड
- दिल्ली कैपिटल्स: 20 ओवर में 162/8 (केएल राहुल 41, ट्रिस्टन स्टब्स 34; भुवनेश्वर कुमार 3-33, जोश हेज़लवुड 2-36)।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 18.3 ओवर में 165/4 (क्रुणाल पंड्या नाबाद 73, विराट कोहली 51; अक्षर पटेल 2-19, दुष्मंथा चमीरा 1-24)।
आईपीएल 2025 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162/8 का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के कप्तान राजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो सही साबित हुआ। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की।
DC vs RCB IPL 2025: पहली पारी
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल (26) और फाफ डु प्लेसी (22) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। मिडल ऑर्डर में KL राहुल ने 39 गेंदों में 41 रन की अहम पारी खेली, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 17 गेंदों में 34 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
दूसरी ओर, आरसीबी की गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) और जोश हेजलवुड (2 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, यश दयाल और कुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट झटके।
RCB को जीत के लिए चाहिए 163 रन
दिल्ली की गेंदबाजी यूनिट (मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव समेत) के सामने RCB को 8.15 रन प्रति ओवर के रन रेट से जीत हासिल करनी होगी। विराट कोहली और टीम के लिए यह आसान टारगेट नहीं होगा।
DC vs RCB: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग 11): फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।
- DC इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग 11): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
- RCB इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह।









