ipl 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 के लिए अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। चोटिल तेज गेंदबाज़ गुरजपनीत सिंह की जगह अब टीम में शामिल हुआ है साउथ अफ्रीका का युवा तूफानी बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस।
ब्रेविस को 2.2 करोड़ रुपये में सीएसके ने साइन किया है। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने 10 मुकाबले खेले थे। क्रिकेट फैंस के बीच उन्हें 'बेबी एबी' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उनका खेलने का अंदाज काफी हद तक एबी डिविलियर्स से मेल खाता है।
ब्रेविस ने अब तक 81 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1787 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 162 रन है। साल 2023 में उन्होंने साउथ अफ्रीका की ओर से इंटरनेशनल टी20 डेब्यू किया था। अब तक वह 2 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला है, लेकिन घरेलू और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में उन्होंने खूब रन बनाए हैं।
गुरजपनीत सिंह के चोटिल होने के बाद सीएसके को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी जो मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बना सके। ब्रेविस इस रोल में फिट बैठते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और फील्डिंग स्किल्स टीम को मजबूती दे सकती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की कप्तानी में ब्रेविस किस अंदाज़ में रंग जमाते हैं। क्या वह सीएसके के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे? इसका जवाब आने वाले मैचों में मिलेगा।
(प्रस्तुति: प्रियंका)








