AIMIM West Bengal Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी जंग तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बंगाल के चुनावी रण में इस बार ओवैसी ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर की पार्टी 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AJUP) के साथ हाथ मिलाया है। माना जा रहा है कि यह गठबंधन राज्य की मुस्लिम बहुल सीटों पर सत्ताधारी TMC और मुख्य विपक्षी दल BJP के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
लिस्ट में कई बड़े नेता का नाम शामिल
AIMIM की पहली लिस्ट में रघुनाथगंज से इमरान सोलंकी, आसनसोल उत्तर से दानिश अजीज और कांडी से मिस्बाहुल इस्लाम खान को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, सुजापुर से रेजाल करीम, मोथाबाड़ी से एडवोकेट मोहम्मद मुस्तैद हक और नलहटी से हाजी अंसार एसके सब चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने बशीरहाट दक्षिण से शबाना परवीन को टिकट देकर महिला प्रतिनिधित्व पर भी ध्यान दिया है। अन्य उम्मीदवारों में मुरारी से तासीर एसके साहब, बारासात से मोनेम सरदार, करनदिघी से महबूब आलम, सूती से असद-उल एसके और हाबरा से आशिक राज मंडल का नाम शामिल है।
AIMIM उम्मीदवारों की पूरी सूची यहां देखें

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल
बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में पुरुलिया, बांकुरा, बीरभूम, मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में चुनाव होंगे, वहीं दूसरे चरण में कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मतदान होगा। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC और BJP के बीच सीधे मुकाबले में अब ओवैसी की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।









