Bharat Joda Nyay Yatra in Banswara: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान पहुंच गई। राहुल गांधी ने बांसवाड़ा में युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।
Bharat Joda Nyay Yatra in Banswara: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को मप्र के रतलाम जिले से होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर गई। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। राहुल ने कहा, कॉलेज के तुरंत बाद देश के हर युवा को आपरेंटिस का अधिकार दिया जाएगा। इसके लिए हम मनरेगा की तर्ज पर कानूनी प्रावधान बनाएंगे।