Pahalgam Attack Death List: जम्मू कश्मीर में मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में जिन 26 लोगों की मौत हुई है, उनमें सर्वाधिक 6 लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। प्रशासन की ओर से सभी 26 मृतकों की सूची जारी की गई है। इनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं, जो भारत के अलग-अलग इलाकों से शांति और सुकून की तलाश में कश्मीर की वादियों पर गए थे, लेकिन उनकी यह यात्रा जीवन का अंतिम सफर साबित हुआ।
पत्नी संग हनीमून मनाने गए थे लेफ्टिनेंट नरवाल
पहलगाम आतंकी हमले में आतंकवादियों में हरियाणा निवासी 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट की भी हत्या कर दी है। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल करनाल के रहने वाले थे। हाल ही में उनकी शादी हुई थी। 16 अप्रैल को मसूरी में शादी और 19 को रिसेप्शन के बाद पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने गए थे, लेकिन आतंकवादियों ने हत्या कर दी।
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम Video
1 मुस्लिम और 2 विदेशी टूरिस्ट की भी हत्या
आतंकी हमले में कर्नाटक के 4 लोग, गुजरात के 3 लोग, कोलकाता और केरल के दो-दो और पहलगाम के एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों में एक मुस्लिम और 23 लोग हिंदू शामिल हैं। दो विदेशी टूरिस्ट ने भी इस हमले में जान गंवा दी है। कश्मीर के इस नरसंहार के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। प्रधान मंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने कड़े एक्शन का भरोसा दिलाया है।
पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की सूची
- सैयद आदिल हुसैन शाह, पहलगाम
- सुशील नैथ्याल, इंदौर
- हेमंत सुहास जोशी, मुंबई
- विनय नरवाल, हरियाणा
- अतुल श्रीकांत मोनी, महाराष्ट्र
- नीरज उधवानी, उत्तराखंड
- बिटन अधिकारी, कोलकाता
- सुदीप न्यूपाने, नेपाल
- शुभम द्विवेदी, कानपुर
- प्रशांत कुमार सत्पथी, मलेश्वर ओडिशा
- मनीष रंजन, बिहार
- एन रामचन्द्र, केरल
- संजय लक्ष्मण लाली, ठाणे
- दिनेश अग्रवाल, चंडीगढ़
- समीर गुहार, कोलकाता
- दिलीप दसाली, मुंबई
- जे सचचंद्र मोली, विशाखापत्तनम
- मधुसूदन सोमीसेट्टी, बेंगलुरु
- संतोष जागड़ा, पुणे
- मंजू नाथ राव, कर्नाटक
- कस्तुबा गनवोटे, पुणे
- भारत भूषण, बेंगलुरु
- सुमित परमार, गुजरात
- यतेश परमार, गुजरात
- तागेहेलिंग, अरुणाचल प्रदेश
- शैलेशभाई एच हिम्मतभाई कलाथिया, गुजरात