International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को सेना के जवानों ने हवा, पानी और पहाड़ों में योगाभ्यास कर सेहत का संदेश दिया। जैसलमेर में BSF जवानों ने रेत के टीलों, लद्दाख में पहाड़ी और नौसेना कर्मियों ने INS तेग पर योग क्रियाएं की।
International Yoga Day: भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार 21 जून को अपने आदम्य साहस का परिचय दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हवा, पानी और पहाड़ों में योग के विभिन्न आसन कर निरोगी जीवन का संदेश दिया। राजस्थान के जैसलमेर में BSF जवानों ने रेत के टीलों पर सामूहिक योगाभ्यास किया।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह बनासकांठा जिले में स्थित नाडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां बीएसएफ जवानों और आम नागरिकों के साथ योग अभ्यास किया।