Logo

Assembly Election 2026: बंगाल में 2 चरणों में चुनाव, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; ECI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Assembly Election 2026: बंगाल में 2 चरणों में चुनाव, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; ECI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Assembly Election 2026: देश के पांच राज्यों में सत्ता का महासंग्राम शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में जहां एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा, वहीं पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। सभी पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

इन राज्यों में होने हैं चुनाव
इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 में समाप्त हो रहा है।

  • पश्चिम बंगाल: 294 सीटें
  • तमिलनाडु: 234 सीटें
  • केरल: 140 सीटें
  • असम: 126 सीटें
  • पुडुचेरी: 30 सीटें

 

16:51 PM(2 weeks ago )

वोटों की गिनती 4 मई को होगी

Posted by: Sumit Kumar

चार राज्यों और पुडुचेरी की सभी 824 सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि केरल, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की सभी 834 सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

16:29 PM(2 weeks ago )

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

Posted by: Sumit Kumar

भारत के चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की।

  1. असम - मतदान की तारीख - 9 अप्रैल; मतगणना की तारीख - 4 मई
  2. तमिलनाडु - मतदान की तारीख - 23 अप्रैल; मतगणना की तारीख - 4 मई
  3. पश्चिम बंगाल - मतदान की तारीख - 23 अप्रैल (पहला चरण), 29 अप्रैल (दूसरा चरण), मतगणना की तारीख - 4 मई
  4. केरल - मतदान की तारीख - 9 अप्रैल; मतगणना की तारीख - 4 मई
  5. पुडुचेरी - मतदान की तारीख - 9 अप्रैल; मतगणना की तारीख - 4 मई

16:24 PM(2 weeks ago )

असम में 2.25 करोड़, बंगाल में 6.44 करोड़ वोटर

Posted by: Sumit Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम सूची के अनुसार असम में मतदाताओं की संख्या लगभग 2.25 करोड़ होगी, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़, और पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी की अंतिम सूची के अनुसार यह संख्या 6.44 करोड़ है और माननीय न्यायाधीशों के निर्णय के बाद, जो भी पूरक सूची आएगी, उसे इसमें जोड़ दिया जाएगा।

16:19 PM(2 weeks ago )

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराएंगे: ज्ञानेश कुमार

Posted by: Sumit Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी शुचिता पर जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग लाखों चुनाव अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सुलभ और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

16:16 PM(2 weeks ago )

युवाओं और पहली बार मतदाताओं से खास अपील

Posted by: Sumit Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक 'मतदान के अधिकार' का उपयोग करने जा रहे हैं; उन्होंने युवाओं से इस लोकतांत्रिक उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया और जोर देकर कहा कि उनका एक वोट भविष्य को आकार देने के लिए उनका अपना सबसे सशक्त विकल्प है।

16:15 PM(2 weeks ago )

इस चुनाव में 17.4 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे

Posted by: Sumit Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने कहा, "ये चुनाव मतदान की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं और हमारे राष्ट्र की एकता और विविधता को प्रतिबिंबित करते हैं। इस चुनाव में लगभग 17.4 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। हम 20 से अधिक देशों के चुनावी आयोगों से आए अपने मेहमानों को भी देखेंगे, जो इन चुनावों के उत्सवपूर्ण माहौल को देखने के लिए यहां आएंगे।''

16:07 PM(2 weeks ago )

सभी दलों से सुझाव लिए गए: EC

Posted by: Sumit Kumar

पीसी के दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि इलेक्शन के लिए सभी दलों से सुझाव लिए गए। चुनाव आयोग के अधिकारी सभी राज्यों का दौरा किया है।

16:05 PM(2 weeks ago )

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

Posted by: Sumit Kumar

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। आज पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखो का ऐलान होगा।

15:59 PM(2 weeks ago )

ममता पर सुवेंदु अधिकारी का हमला

Posted by: Sumit Kumar

ममता बनर्जी सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए (DA) बकाया देने की घोषणा पर विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे एक चुनावी पैंतरा (Poll Gimmick) करार देते हुए कहा कि सालों तक राज्य के खजाने की लूट करने और कर्मचारियों को धोखा देने के बाद, आचार संहिता लागू होने के चंद मिनटों पहले जारी किया गया यह नोटिफिकेशन महज जनता को मूर्ख बनाने वाला एक 'चुनावी नाटक' है जिसकी कोई जवाबदेही नहीं होगी।

15:29 PM(2 weeks ago )

तारीखों से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक

Posted by: Sumit Kumar

चुनाव की तारीखों के ऐलान से महज कुछ घंटे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने राज्य के पुरोहितों और मुअज्जिनों (Purohits and Muezzins) के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमें एक ऐसे माहौल को संवारने पर गर्व है जहां हर समुदाय और हर परंपरा को महत्व दिया जाता है। हमारा प्रयास है कि हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षकों को वह पहचान और समर्थन मिले जिसके वे हकदार हैं।"

7