By-election 2024 Results: मध्य प्रदेश, बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को जबरदस्त सफलता मिली है। भाजपा नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को दो सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस-TMC ने 4-4 और आप-DMK व निर्दलीय ने एक-एक सीट जीत ली।
Amarwara By Election 2024 Results: बिहार और मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुआ। 11 सीटों के परिणाम घोषित हो गए। इनमें से सर्वाधिक 4 सीटें कांग्रेस और तीन सीटें टीएमसी ने जीती है। भाजपा ने 2, AAP और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीत ली है। 2 सीटों पर काउंटिंग जारी है। जिसमें डीएमके और टीएमसी के प्रत्याशी आगे हैं।
विधानसभावार जानें उपचुनावों के रुझान
| विधानसभा चुनाव | आगे | पीछे | मार्जिन |
| अमरवाड़ा, MP | कमलेश शाह (BJP) | धीरन शाह (INC) | 3252 |
| रूपौली, बिहार | शंकर सिंह IND | कलाधर मंडल JDU | 8246 |
| देहरा, हिमाचल | कमलेश ठाकुर INC | होशियार सिंह BJP | 9399 |
| हमीरपुर, हिमाचल | आशीष शर्मा, BJP | पुष्पेंद्र वर्मा, INC | 1433 |
| नालागढ़, हिमाचल | हरदीप सिंह, INC | केएल ठाकुर, BJP | 8990 |
| जलंधर, पंजाब | मोहिंदर भगत, AAP | सुरिंदर कौर INC | 37323 |
| विक्रवंडी, तमिलनाडु | अन्नियुर शिव, DMK | अन्बुमणि.सी, PMK | 67757 |
| बद्रीनाथ, उत्तराखंड | लखपत सिंह, INC | राजेन्द्र सिंह, BJP | 5224 |
| मंगलौर, उत्तराखंड | मो निज़ामुद्दीन, INC | करतार सिंह, BJP | 422 |
| रायगंज, प. बंगाल | कृष्णा कल्याणी, TMC | मानस घोष, BJP | 50077 |
| रणघाट दक्षिण, बंगाल | मुकुट मणि, TMC | मनोज बिस्वास, BJP | 39048 |
| बगदा, प. बंगाल | मधुपर्णा ठाकुर, TMC | बिनय बिस्वास, BJP | 33455 |
| मानिकटोला, बंगाल | सुप्ति पांडे, TMC | कल्याण चौबे, BJP | 62312 |
By Election 2024 Results Updates; उपुचनाव रिजल्ट अपडेट
- ममता बनर्जी बोलींं-यह जनता के भरोसे की जीत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया। कहा, पश्चिम बंगाल की 4 में से 3 सीट भाजपा की थीं, जो तृणमूल ने जीत ली। यह जनता की जीत है। मैं जनता को धन्यवाद करती हूं। 21 जुलाई को हम जनता को समर्पित करेंगे। - कांग्रेस बोली-देश की जनता ने दूसरी बार दिया संदेश
विधानसभा की 13 सीटों पर आए उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। कहा, उपचुनाव के यह नतीजे महत्वपूर्ण हैं। देश की जनता ने डेढ़ माह में दूसरी बार भाजपा को सख्त संदेश दिया है। उत्तराखंड में हमने अपनी दोनों सीटें बद्रीनाथ और मैंगलोर जीतीं। हिमाचल में कांग्रेस ने 3 में से 2 सीटें जीतीं। भाजपा ने 13 में से 2 सीटें ही जीत सकी। - TMC नेता बोले-दिल्ली में नहीं रहेगी मोदी सरकार
बंगाल की सभी सीटों में मिली बढ़त पपर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, यह तो होना ही था। जिन लोगों ने लोकसभा में भाजपा को वोट दिया था, उन्हें एहसास हो गया कि वह अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे। खेल शुरू हो गया है। मोदी सरकार लंबे समय तक नहीं रहने वाली। INDIA गठबंधन सरकार बनाएगी। TMC की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
जगदीश देवड़ा ने बताई भाजपा के प्रति विश्वास की जीत
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली जीत पर कहा, "मैंने तो पहले ही कहा था भाजपा जीतेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में यह जीत हुई है। खुशी का माहौल है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास की जीत है। - अमरवाड़ा की हार कांग्रेस बोली-चुनाव को लूटा गया
मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, पूरी पार्टी और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से प्रयास किए। कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। जनता भी परिवर्तन के मूड़ में थी। इसके बाद भी भाजपा जीती है तो मेरा मानना है कि चुनाव को लूटा गया है। - बद्रीनाथ से कांग्रेस लखपत सिंह बुटोला जीते
उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा, जनता के प्रति आभार जताया। कहा, न्याय की इस लड़ाई में तमाम लोग, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरा साथ दिया, इस जीत का श्रेय उन्हीं को जाता है। - देहरा से CM की पत्नी कमलेश ठाकुर जीतीं
हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार व CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने 9 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, इस जीत का श्रेय मैं जनता को दूंगी। मुख्यमंत्री का अपना काम है और देहरा के लोगों के प्रति मेरी अपनी जिम्मेदारी है। हम दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। - हिमाचल उत्तराखंड व एमपी की 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस आगे
- हिमाचल की देहरा सीट कांग्रेस जीत की ओर, समर्थकों ने मनाया जश्न
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के ढलियारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यहां कि देहरा विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर आगे चल रही हैं। - पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनाया जीत का जश्न
पंजाब की जलंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत से उत्साहित पार्टी पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। पंजाब सरकार के मंत्री व AAP नेता हरभजन सिंह ईटीओ ने कार्यकर्ताओं संग डांस कर जश्न में शामिल हुए। आप नेता मोहिंदर भगत ने यहां भाजपा के शीतल अंगुरल को 37323 वोटों से हराया है। कांग्रेस की सुरिंदर कौर 16738 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि, सिरोमिण अकाली दल की सुरजीत कौर को महज 1240 वोट मिले हैं। इस सीट पर 18 उम्मीदवार थे। - राणाघाट दक्षिण में TMC उम्मीदवार बोले-
पश्चिम बंगाल की राणाघाट दक्षिण से TMC उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने बताया कि 5 राउंड की गिनती के बाद हमारी पार्टी 13 हजार वोटों से आगे है। लोगों ने हमें जो समर्थन दिया है, उस आधार पर हम कह सकते हैं, आगे भी यह समर्थन और बढ़ेगा। - हिमाचल की देहर सीट से सीएम पत्नी पीछे
हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट से सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पीछे चल रही हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह बिहार के रुपौली सीट पर राजद प्रत्याशी बीमा भारती जदयू के कलाधर मंडल से पीछे हैं। लोजपा के शंकर सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
7 राज्यों की इन सीटों पर हुए उपचुनाव
| राज्य | विधानसभा चुनाव |
| पश्चिम बंगाल | रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, |
| उत्तराखंड | बद्रीनाथ व मंगलौर |
| पंजाब | जालंधर पश्चिम सीट, |
| हिमाचल | देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ |
| बिहार | रूपौली |
| तमिलनाडु | विक्रवंडी |
| मध्य प्रदेश | अमरवाड़ा |