09 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
अगर आप सर्दियों में किसी शादी में शामिल होने जा रही हैं तो 5 स्टाइलिश और ट्रेंडी वेलवेट ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।
1. वी-नेक वेलवेट ब्लाउज- इस तरह का डीप वी नेक एल्बो स्लीव ब्लाउज किसी भी जॉर्जेट, शिफॉन या क्रेप साड़ी को शाही लुक देता है।
2. हाई नेक हॉल्टर ब्लाउज- अगर आप कुछ स्लीवलेस पहनना चाहती हैं तो इस तरह का वेलवेट हाई नेक हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। यह किसी भी स्कर्ट या साड़ी के साथ परफेक्ट लगेगा।
3. वेलवेट क्रॉप टॉप- साड़ी के ऊपर क्रॉप टॉप इन दिनों ट्रेंड में है, आप हाई नेक फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप पहन सकती हैं, इसके ऊपर कोई भी प्रिंटेड साड़ी पहन सकती हैं।
4. लॉन्ग स्लीव ब्लाउज- आप अपनी बेसिक सी प्लेन साड़ी के ऊपर कंट्रास्ट कलर में छोटे बॉर्डर वाला लॉन्ग स्लीव ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। यह आपको बेहद क्लासी लुक देगा।
5. हैवी फुल स्लीव ब्लाउज- अगर आप सर्दियों में फुल स्लीव ब्लाउज पहनना चाहती हैं तो किसी भी प्लेन साड़ी के ऊपर इस तरह का फुल स्टडेड ब्लाउज पहन सकती हैं।