Weight Gain Foods: आजकल कई माता-पिता की एक बड़ी चिंता है बच्चा ठीक से खा रहा है, फिर भी वजन क्यों नहीं बढ़ रहा? दुबला-पतला दिखने पर अक्सर लोग सलाह देने लगते हैं, जिससे टेंशन और बढ़ जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सही पोषण, संतुलित डाइट और नियमित दिनचर्या से बच्चे का स्वस्थ वजन बढ़ाया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों का वजन बढ़ाने का मतलब सिर्फ ज्यादा खाना नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भोजन देना है। प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स इन सबका सही संतुलन जरूरी है। आइए जानते हैं 6 ऐसे फूड्स, जिन्हें डाइट में शामिल करने से बच्चा स्वस्थ और गोल-मटोल बन सकता है।
वजन बढ़ाने में मदद करेंगे 6 फूड्स
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही, पनीर और घी बच्चों के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और वजन बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना एक-दो गिलास दूध और घर का बना पनीर फायदेमंद हो सकता है।
केला
केला ऊर्जा से भरपूर फल है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर होती है, जो तुरंत एनर्जी देती है। सुबह के नाश्ते में दूध के साथ केला या बनाना शेक देने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
अंडा
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें हेल्दी फैट और जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो मसल्स ग्रोथ में सहायक हैं। उबला अंडा या ऑमलेट बच्चों की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है (अगर बच्चा और परिवार अंडा खाते हों)।
मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स
मूंगफली, बादाम, काजू और अखरोट में हेल्दी फैट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इन्हें पाउडर बनाकर दूध में मिलाया जा सकता है या स्नैक के रूप में दिया जा सकता है। यह वजन बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं।
Masala Toast Sandwich: घर पर बनाएं चटपटा मसाला टोस्ट सैंडविच, टेस्टी स्नैक सब करेंगे पसंद
Anxiety Remedies: टीनएजर्स में बढ़ने लगे हैं एंजाइटी के मामले! ये तरीके रिलैक्स रखने में करेंगे मदद
जीरा अजवाइन पाउडर: पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक होगी मजूबत, वजन घटाने में मिलेगी मदद; गजब के हैं 5 फायदे
Eyeglasses Scratches: चश्में के ग्लास पर आ गए हैं हल्के स्क्रैच? इन ट्रिक्स को करें ट्राई, दूर होगी परेशानी
दाल और राजमा
दालें और राजमा प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत हैं। नियमित रूप से दाल-चावल या राजमा-चावल देने से बच्चे को जरूरी पोषण मिलता है और धीरे-धीरे वजन में सुधार होता है।
आलू और शकरकंद
आलू और शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होते हैं। इन्हें उबालकर, सब्जी बनाकर या पराठे में मिलाकर दिया जा सकता है। यह वजन बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें
बच्चे को जबरदस्ती खिलाने के बजाय छोटे-छोटे मील्स दें। जंक फूड की जगह घर का बना पौष्टिक खाना दें। साथ ही, बच्चे की उम्र और सेहत के अनुसार डाइट तय करने के लिए डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना बेहतर रहता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)









