12 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
हर लव बर्ड्स को वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं इस मौके पर क्या पहनें इसे लेकर लड़कियों को सबसे ज्यादा कंफ्यूजन होता है।
ऐसे में रेड कलर को प्यार का कलर माना जाता है तो आप इन सेलिब्रिटी-इंस्पायर्ड रेड ड्रेसेज कैरी कर सकते है।
वैलेंटाइलन डे पर अपनी अदाओं से पार्टनर को घायल करने का प्लान है, तो आप सुहाना खान kr ये सिक्विन बॉडीकॉन ड्रेस ट्राई कर सकती है।
स्लिम फीगर पर स्लिट ड्रेसेज़ बेहद प्यारी लगती हैं। अगर आपकी बॉडी परफेक्ट शेप में है, तो इस बार डेट पर कृति खरबंदा जैसी थाई हाई स्लिट ड्रेस कैरी कर सकती है।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का ये रेड हॉट ड्रेस इस वैलेंटाइन डे पर ट्राई कर सकती हैं, इससे आप भी वैलेंटाइन डे पर शिल्पा की तरह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आएंगी।
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए आप श्रद्धा कपूर जैसी रेड कलर की मिनी ड्रेस भी पहन सकती हैं। जो आपको क्यूट- ब्यूटीफुल लुक देगा।
को-ऑर्ड सेट्स हर तरह के बॉडी टाइप पर अच्छे लगते है, ऐसे में आप वैलेंटाइन डे पर रकुल प्रीत जैसी रेड कलर की को-ऑर्ड ड्रेस ट्राई कर सकती है।
ठंड का मौसम अभी भी जारी है, ऐसे में आप इस वैलेंटाइन डे पर कृति सेनन जैसी रेड कलर की स्वेटर ड्रेस ऑप्शन चुन सकती है। जो आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ ही कंफर्टेबल भी रखेगा।