09 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
मुंबई लोगों के सपनों का शहर होता है। वहीं मुंबई में रहने वाले लोगों के पास घूमने-फिरने के लिए काफी ऑप्शन हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताएंगे। बारिश और ठंड में ये हिल स्टेशन काफी खूबसूरत दिखते हैं, तो वहीं आप भी इन शानदार जगहों पर घूमने जरूर जाएं।
1. लोनावला - मुंबई से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर लोनावला स्थित है, जो बारिश के बाद बहुत सुंदर दिखता है। यहां की हरियाली के बीच जगह-जगह वाटरफॉल की खूबसूरती को बढ़ा देती है। तो जरूर यहां घूमने जाना चाहिए।
2. माथेरान हिल- मुंबई से करीब 85 किलोमीटर आप माथेरान हिल स्टेशन भी घूमने जा सकते हैं। ये एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल फ्री डेस्टिनेशन है और यहां की प्रकृति और खूबसूरती आपको सुकूंन देगी।
3. इगतपुरी हिल- महाराष्ट्र के नासिक जिले में काफी फेमस एक इगतपुरी हिल स्टेशन है। जो मुंबई से 120 किलोमीटर दूर है जहां आपको कई वॉटरफॉल, इगतपुरी किला, मंदिर और डैम देखने को मिल सकते है।
4. मालशेज घाट- मुंबई से 125 किलोमीटर दूर मालशेज घाट है, जो बाइकर्स का पसंदीदा प्लेस है और यहां आपको बारिश के बाद खूबसूरत वाटरफॉल देखने को मिल सकते है।
5. महाबलेश्वर - मुंबई से 203 किलोमीटर दूर महाबलेव्शेर स्थित है। जो घने जंगलो और खूबसूरती के लिए फेमस है और स्ट्रॉबेरी, मक्का, शहतूत और गाजर महाबलेश्वर के सबसे प्रसिद्ध भोजन हैं।
6. लवासा- मुंबई से 187 किलोमीटर स्थित लवासा है, जो देश का पहला प्राइवेट हिल स्टेशन है और यहां आपको इटली जैसी वाइब आएगी।