टैनिंग दूर करने के लिए लगाएं मक्के के आटे का होममेड फेस पैक

16 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

आपने कई बार मक्के की रोटी को सरसों के साग के साथ खाया होगा। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते हैं कि मक्के के आटे से फेस पैक भी बनाया जाता है।

जो आपकी त्वचा में निखार लाने के साथ- साथ स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर रखता है। तो आइए जानते हैं मक्के के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं।

सबसे पहले मक्के का आटा, शहद और दूध को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।

इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाने से पहले अच्छी तरह से साफ कर लें।

चेहरा अच्छी तरह से साफ होने के बाद पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और पेस्ट को सूखने दें

जब एक बार पेस्ट अच्छे से सूख जाए तो फेस पर दूसरा कोट लगाएं और फिर से पेस्ट को सूखने दें। जब दूसरा कोट सूख जाएं तो चहरे को पानी से धो लें।

इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं और इसका अच्छा रिजल्ट पाने के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।

इस फेस पैक का इस्तेमाल करने के बाद लगभग 12 घंटे तक साबुन या फेसवॉस का उपयोग न करें।