बच्चों के टिफिन में बनाएं टेस्टी मसाला पास्ता

13 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

आजकल के बच्चे घर पर बनी दाल-रोटी से ज्यादा जंक फूड खाना पसंद करते है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के लिए एक ही तरह के पास्ता बना के तक गए है।

तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। जिससे आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगा और खाने में भी बेहद लाजवाब होगा। देखें बनाने का आसान तरीका...

सबसे पहले पास्ता को पानी में उबाल लें और उसमें एक चम्मच तेल, नमक डालकर 7 से 8 मिनट तक उबालें। ध्यान रखें कि पास्ता 80 प्रतिशत पकी होनी चाहिए।

इसके बाद पास्ता को छलनी में डालें और उसके ऊपर ठंडा पानी डालें और अलग रख दें। इससे पास्ता चिपकेगा नहीं।

अब एक पैन में तेल डालें और उसमें प्याज, मक्का, गाजर और शिमला मिर्च को काट लें और तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक भून लें।

फिर उसी पैन में थोड़ा-सा मक्खन डालें और लहसुन, कटा हुआ प्याज डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

इसके बाद पैन में टमाटर प्यूरी, चिली फ्लेक्स, मिक्स्ड हर्ब्स, कश्मीरी मिर्च और नमक डालकर 7 मिनट तक चलाएं।

अब पैन में पास्ता, तली हुई सब्जियां और थोड़ा उबला हुआ पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

अब लास्ट में पास्ट में टमाटर केचप डालें और सभी चीजों को फिर से मिला लें।

आपकी देसी तड़का पास्ता तैयार है। अब इसे गरमागरम सर्व करें।