11 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
भिंडी की सब्जी दर किसी को बेहद पसंद होती है। वहीं अगर आप भी भिंडी के शौकीन हैं, तो आपको इस मसाला भिंडी की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।
मसाला भिंडी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है। रोटी हो या पराठा दोनों के साथ ही खाने में जबरदस्त लगती है। तो चलिए आइए जानते हैं मसाला भिंडी बनाने का आसान तरीका..
सबसे पहले 1/2kg भिंडी लें, फिर एक पैन में तेल गर्म करके 2 चम्मच सौंफ और 2 चम्मच जीरा डालकर तड़का लगाएं।
इसके बाद 2 प्याज को बारीक से काट लें और इसे भूरा होने तक पकाएं।
अब इसमें पानी और अदरक डालें और उसे थोड़ी देर तक भून लें।
फिर इसके बाद पैन में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर डालकर पकाएं।
अब इसमें भिंडी, थोड़ा पानी और फिर स्वादनुसार नमक डालें।
अब इसमें अमचूर पाउडर 1 चम्मच और 1 चम्मच सौंफ के बाद काली मिर्च और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
अब उसे 10 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं। अब आपकी मसाला भिन्डी तैयार है और सर्व करें।