सर्दियों में घर पर बनाएं सरसों का साग

27 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

सर्दियों में हर किसी को सरसों का साग खाना पसंद होता है। वहीं सरसों का साग न सिर्फ खाने में काफी टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

अगर आप भी सरसों का साग घर पर बनाकर खाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर देखें..

सबसे पहले आप एक पैन में तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल गर्म करें।

इस दौरान सरसों का पत्ता, पालक का पत्ता और बथुआ को बारीक से काट कर अलग रख लें।

काटने के बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे सूखने के लिए रख दें।

इस दौरान तेल गर्म हो जाएगा, तब इसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालें।

दो से तीन मिनट तक इसे भूनें और फिर कटे हुए पत्तों को पैन में डाल दें और उन्हें धीरे-धीरे चलाते रहें।

इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि साग पूरी तरह पक न जाए। ठंडा करके दरदरा पीस लें।

इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि साग पूरी तरह पक न जाए। ठंडा करके दरदरा पीस लें।

जब ये पिस जाए तो एक पैन में डालें और बचा हुआ जैतून का तेल डाल कर साग पकाएं।

फिर इसे दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर रखें और फिर गैस बंद कर दें, अब आपका सरसों का साग तैयार है।