30 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
वैलेंटाइन डे वीक आने वाला है। जिसमें लड़कियां अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बहुत कुछ करती हैं। लेकिन इस बार अपने नेल्स को भी कुछ हटके और कुछ नया ट्राई करें। तो ये 8 स्टाइलिश रोमांटिक नेल आर्ट डिजाइन जरूर कराएं।
इस तरह की सिंपल लेकिन एलिगेंट नेल पेंट भी बहुत स्टाइलिश लगती है। खासतौर पर कामकाजी लड़कियां वैलेंटाइन डे पर इस तरह का नेल आर्ट करा सकती हैं।
यह नेल पेंट आपके नाखूनों को बहुत ही प्यारा लुक देगा। जिसमें सफेद नेल पेंट लगाकर छोटे-छोटे लाल दिल बना सकते है।
इस तरह की सिंपल और एलिगेंट नेल पेंट वैलेंटाइन डे पर बेहद खूबसूरत लगेगी। जिसमें खूबसूरत लाल जेल बेस नेल पेंट लगाया जाता है और नाखूनों को छोटा रखा जाता है।
अगर आप कुछ ट्रेंडी और ग्लैमरस नेल आर्ट करना चाहती हैं तो इस तरह से नाखूनों को त्रिकोण आकार देकर आप नाखूनों में अलग-अलग डिजाइन बना सकती हैं।
अगर आप वैलेंटाइन डे पर कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश नाखून बनाना चाहती हैं तो लंबे नेल एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके नाखूनों पर इस तरह के डिजाइन बना सकती हैं।
अगर आप वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत नेल आर्ट करना चाहती हैं तो ये ट्रेंडी नेल आर्ट कर सकती हैं। जिसमें हर नाखून पर अलग-अलग डिजाइन बने होते हैं।
आप अपने नाखूनों को गोल की बजाय चौकोर बनाकर या नेल एक्सटेंशन लगाकर अपने नाखूनों पर ऐसा अलग डिज़ाइन बना सकती हैं।
जिसमें एक में दिल की धड़कनें बनाई गई है, तो एक में लव लिखा हुआ है और किसी में कुछ हार्ट्स बनाए गए हैं, तो किसी में ग्लिटर लगाकर नेल को कलर किया गया है।