25 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
पुलाव खाना सभी को पसंद होता है, वहीं छुट्टियों के दौरान अक्सर बच्चें पुलाव खाने की डिमांड करते है, ऐसे में आज हम आपको गाजर मटर पुलाव बनाने सबसे आसान तरीका बताने जा रहे है, तो घर पर इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
सबसे पहले एक पैन में घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा और प्याज डालें।
तो वहीं अब जीरा भुन लें, फिर इसमें अदरक और लहसुन डालकर क्रश कर लें और ब्राउन होने तक पकाएं।
अब भीगे हुए चावल, गाजर, मटर, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और अन्य सामग्री डालें और भूरा होने तक उसे पकाते रहें।
वहीं सब्जियों के साथ चावल पकाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें, कि इसे ढककर न रखें।
अगर आपको लगे कि सब्जियां और चावल चिपक रहे हैं, तो इसमें एक या दो बड़े चम्मच पानी डाल दें।
अब देखें कि यदि सब्जियां और चावल थोड़ा पक गए हो, तो उसमें 3 कप पानी डालकर उबाल आने तक छोड़ दें।
अब धीमी आंच पर पकाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें और अब आपका गाजर मटर पुलाव तैयार है।