16 Mar 2024
फोटो क्रेडिट: Google
रमजान के महीना चल रहा है। रोजे में इफ्तार और के वक्त तरह के पकवान बनाते हैं।
इस महीने में लोग अपने घरों पर इफ्तार की पार्टी भी रखते है ऐसे में आप भी इफ्तार की दावत रखने की सोच रहे हैं तो आप कंफ्यूज है कि इस दावत में क्या बनाएं।
तो चलिए आज हम आपको बताते सेहरी या इफ्तार में एक ऐसी स्पेशल डिश जो खाने में भी लाजवाब और बनाने भी बेहद आसान है। आइए जानते है इसकी रेसिपी...
इसको बनाने के लिए सबसे पहले आलू लें और उसे उबाल कर मैश कर लें। साथ ही पालक को भी उबाल लें।
अब एक कढ़ाई में मटर, गाजर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
इसके बाद आलू, पालक और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मैश कर लें या फिर दरदरा पीस लें।
फिर इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला, बेसन, नमक और नींबू का रस मिला लें।
अब थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर कबाब तैयार कर लें। इसके बाद कबाब के ऊपर से धनिया और काजू लगाकर इसे तवे पर दोनों तरफ अच्छे से सेक लें। अब आपका कबाब तैयार और इसे हरी चटनी के साथ मजे से खाएं।