04 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
वैलेंटाइन डे शुरू होने पर बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में कपल्स इस दिन को काफी अच्छी तरह से सेलिब्रेट करते हैं।
वहीं वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' मनाया जाता है। इस दिन सभी सोचते है कि अपने पार्टनर को कैसे प्रपोज करें।
यदि आप भी इस चिंता में हैं तो चलिए आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपने पार्टनर को कैसे प्रपोज कर सकते हैं।
प्रपोज करने के लिए आप उन्हें रिंग, चॉकलेट, केक या उनकी कोई भी पसंदीदा चीज छुपा कर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप प्यार-भरा एक मैसेज भी लिख सकते हैं।
वहीं एक सफेद टी-शर्ट पर आप दोनों की तस्वीर प्रिंट करवाएं और जब आप अपने पार्टनर से मिलें। तब उसे सरप्राइज दें। जिसे देखकर आपकी पार्टनर काफी खुश हो जाएगी।
आप उन्हें थोड़ा डिजिटल तरीके से भी प्रपोज कर सकते है। उन्हें प्रपोज करने के लिए आप एक वीडियो बना सकते हैं। जिसमें आप कुछ ऐसे शब्दों का चयन करें। जो आपके पार्टनर के दिल को छू जाए।
अगर आपका रिलेशन काफी पुराना है तो आप पहली बार अपने पार्टनर के साथ जहां गए थे वहां जाकर उसे प्रपोज करें।
वहीं अपने पार्टनर को डिनर डेट पर ले जाएं और वेटर को सरप्राइज के रूप में अंगूठी लाने को कहें। साथ ही उसे अंगूठी पहना कर प्रपोज़ करें।