21 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
मुंहासे और दाग-धब्बों के अलावा इन दिनों ऑयली स्किन भी लोगों की एक आम समस्या बनी हुई है और जिन लोगों की स्किन बहुत ऑयली होती है उन्हें एक्ने की समस्या भी ज्यादा हो जाती है।
ऐसे में लोग ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। अगर आप भी इस समस्या से बेहद परेशान हैं, तो अपनी स्किन केयर के लिए ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं।
ऑयली स्किन वालों को मिनरस ऑयल का इस्तेमाल तुरंत से बंद कर देना चाहिए। मिनरल ऑयल आपकी स्किन के भीतर के तेल और गंदगी को और बढ़ा देता है। जिससे पिंपल्स निकलने लगते है।
यदि आपकी भी स्किन ऑयली है तो क्लींजर या टोनर को यूज करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें अल्कोहल होता है जो ऑयली स्किन के लिए हानिकारक है।
ऑयली स्किन से निजात पाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ए से भरपूर अंडे का सफेद भाग लगाने से आप ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।
जिनकी त्वचा ज्यादा ऑयली होती है उन्हें चहरे पर नारियल तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि लोग नारियल तेल का यूज मॉइस्चराइजर को तौर पर करते है लेकिन ये ड्राई स्किन के लिए मददगार और ऑयली स्किन के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
ऑयली स्किन की समस्या को दूर भागने के लिए मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपके त्वचा में निखार आएगा और पिंपल को निकलने से रोकनें में भी मददगार साबित होगा।