19 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
प्याज न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है बल्कि इसका जूस और कच्चा प्याज खाने से कई फायदे मिलते है।
प्याज में सोडियम, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कच्चे प्याज के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
प्याज शरीर में होने वाली कई बीमारियों और संक्रमणों से बचाते हैं। कच्चा प्याज खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
कच्चा प्याज मुंहासों और त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। जिससे त्वचा को साफ और मुलायम रखता है।
कच्चे प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं, जो मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे याददाश्त, ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है।
प्याज में फ्लेवोनोइड्स और थायोसल्फिनेट्स नामक यौगिक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों ही हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।