28 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
पिज़्ज़ा खाना हर किसी को पसंद होता है। हालांकि, मैदा से बना पिज़्ज़ा सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है।
जो लोग फिटनेस को लेकर बहुत परेशान रहते हैं या अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो उनके लिए मूंग दाल का पिज्जा खाना सबसे अच्छा ऑप्शन है।
आज हम एक सुपर हेल्दी पिज़्ज़ा रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसमें मैदा की जगह मूंग दाल से बेस तैयार किया जाता है, जो बच्चों को भी पसंद आएगा।
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। जब दाल भीग जाए तो उसे मिक्सर में पीस लीजिए, मिश्रण में हरी मिर्च, अदरक, हल्दी और नमक डालकर पेस्ट बना लें।
दाल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें ईनो मिला लें। एक पैन गरम करें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें और बैटर को तवे पर समान रूप से फैलाएं।
जब एक तरफ से पक जाए तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं और पिज़्ज़ा बेस तैयार कर लें। बेस पर पिज़्ज़ा सॉस फैलाएं और अपनी पसंदीदा सब्जियां डालें।
इसके ऊपर थोड़ा दही डालें और चाहें तो ऊपर से पनीर कद्दूकस कर लें। सारी सामग्री डालने के बाद इसे ढककर 10 मिनट तक पकने दें।
आपका सुपर हेल्दी मूंग दाल पिज्जा तैयार है, इसे नियमित पिज़्ज़ा की तरह काटें, और गर्म और स्वस्थ व्यंजन का आनंद लें।