घर पर बनाएं टेस्टी मेथी मटर मलाई पनीर

29 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

पनीर खाना सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर पार्टी या वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाना चाहते है, तो मेथी मटर मलाई पनीर जरूर ट्राई करें। देखें रेसिपी....

सबसे पहले पैन में तेल गरम करें। फिर पनीर को भून कर अलग रख लें।

फिर उसी तेल में 2 छोटे तेज पत्ते, 1 इंच दालचीनी, 4 लौंग, 8-10 काली मिर्च, 2 इलायची, 1 इंच अदरक, 8 लहसुन, 2 हरी मिर्च डालें।

अब 2 कटे हुए प्याज, 8 भीगे हुए काजू, 1 छोटा चम्मच नमक डालें। प्याज के नरम होने तक पकाएं।

फिर इसे ढककर 5 मिनट तक पकाएं और पेस्ट बना लें। अब पैन में मक्खन गर्म करें और उस पर जीरा छिड़कें।

इसमें धुले और कटे हुए मेथी के पत्ते डालें और एक मिनट तक भूनें और इसके साथ मटर को भी भून लें।

अब मिश्रित पेस्ट डालें और मिलाएं और पकने दें। फिर ¼ छोटा चम्मच हल्दी, ½ कप पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

ग्रेवी को 5 मिनट तक पकाएं। फिर अंत में थोड़ा और नमक, गरम मसाला, तला हुआ पनीर, ¼ कप क्रीम, कटा हरा धनिया डालें।

फिर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और अब ढककर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इस इसे नान-रोटी के साथ परोसें और आनंद लें।