12 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
बसंत पंचमी पर पीली मिठाई का भोग लगाने की परंपरा रही है। वहीं इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी।
ऐसे में आप भी इस अवसर पर कुछ नया ट्राई करना चाहते है, तो हम आपको पीले मीठे चावल बनाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
सबसे पहले दो कप बासमती चावल को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
अब चावल को पानी से निकाल कर एक प्लेट में फैला लीजिए।
अब एक प्रेशर कुकर में पानी गर्म करें, उसमें चावल, एक चम्मच केसर दूध, घी और चीनी डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं।
अब पैन में घी गर्म होने के बाद इसमें लौंग, काजू, बादाम, इलायची पाउडर और नारियल डालें।
वहीं इसके बाद एक पैन में पके हुए चावल, किशमिश, इलायची और सभी सामग्री मिलाकर दो मिनट तक पकाएं।
अब आपके स्वादिष्ट पीले चावल बनकर तैयार हैं। इसे सर्व करने से पहले बादाम और किशमिश से गार्निश कर लें।